अंतर्राष्ट्रीयअन्य प्रदेशअपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखेलजीवनशैलीदिल्लीधर्मप्रादेशिकबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयलेखस्वास्थ्य

दिल्ली दौरे पर झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश की राजधानी दिल्ली दौरे पर हैं। वह रविवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा हेमंत सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में अनुमान लगाया जा रहा है कि झारखंड में 20 सूत्री समितियों के गठन समेत अन्य सियासी मसलों पर चर्चा हो सकती है।

झारखंड सरकार में हो रहे कामकाज पर नजर बनाए रखने के लिए जनवरी के अंत तक 20 सूत्री योजना और निगरानी समितियों का गठन होना है। कांग्रेस ने इसके लिए चार सदस्यों की एक कमिटी बनाई है। जिसमे हेमंत सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को शामिल किया गया है।

यह कमिटी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इन मुद्दों पर बात करेगी और इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर चर्चा भी की थी।

Related Articles

Back to top button