जीवनशैली

हाइट बढ़ाने की सनक में मां ने की बच्ची के घुटने खराब

जेनजियांग: हाइट बढ़ाने के लिए चीन की मां ने बच्ची को इतना टॉर्चर किया कि उसके घुटने खराब हो गए. मामला जेनजियांग प्रांत का है. यहां एक मां ने अपनी बेटी का कद बढ़ाने के लिए इतनी एक्सरसाइज कराई कि आने वाले समय में बच्ची को चलने फिरने में भी दिक्कत हो सकती है.

जेनजियांग प्रांत के हैंगझोउ की रहने वाली महिला 13 साल की बच्ची को दिन में 3000 बार रस्सी कुदवाती. लड़की ने कई बार अपनी मां से शिकायत की कि ज्यादा एक्सरसाइज से उसके जोड़ों में दर्द हो रहा है लेकिन मां पर उसकी लंबाई बढ़ाने की सनक सवार थी, उसने बच्ची की एक न सुनी. महिला ने बच्ची को तब तक रस्सी कूदने के लिए मजबूर किया, जब तक कि उसके घुटने जवाब नहीं दे गए.

हैरानी की बात यह है कि लंबाई बढ़ाने की सनक में मां ने किसी डॉक्टर से सलाह भी नहीं ली बल्कि सुनी-सुनाई बात पर यकीन कर बेटी को रस्सी कुदवाती रही. शुरुआत में वो बच्ची को 1000 बार रस्सी कूदने के लिए कहती थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ा मां ने दिन में 3000 स्किपिंग तय कर दीं.

मां का बच्ची के साथ ये टॉर्चर लगातार 3 महीने तक चला. इसके बाद बच्ची के घुटने जवाब दे गए तब जाकर मां उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंची. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को ट्रैक्शन एपोफिसिटिस हो चुका है. अब चीन की इस महिला के पास पछताने के अलावा कोई चारा नहीं है.

Related Articles

Back to top button