उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व राज्यपाल राम नाइक जी को आंबेडकर रत्न सम्मान 

पूर्व राज्यपाल राम नाइक जी को आंबेडकर रत्न सम्मान

लखनऊ , 7 नवम्बर, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक को आज राजभवन में आंबेडकर महासभा ट्रस्ट द्वारा आंबेडकर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ।

सदस्य विधान परिषद एवं आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डा लालजी प्रसाद निर्मल एवं सचिव अमरनाथ प्रजापति ने सम्मान के तौर पर उन्हें डा. आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की । डा. निर्मल ने बताया कि आंबेडकर और दलितों से विशेष लगाव के कारण उन्हें यह सम्मान दिया गया है ।इस अवसर पर पी सी चौधरी और सर्वेश पाटिल जी भी उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Back to top button