उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

बांदा में बीटेक छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा कर दी जान

यूपी के बांदा जिले में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के आईटी ब्रांच के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में पंखे पर मफलर से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया l छात्रावास अधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर अहम सुराग एकत्रित किए हैं l इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है l मृतक छात्र के रूम पार्टनर छात्रों के मुताबिक वह खाली समय होने पर फोन से किसी लड़की से बात करता था। छात्र फोन पर किस लड़की से बात करता था ये किसी से शेयर नहीं करता था।

कॉलेज निदेशक प्रो एस.पी शुक्ला ने कहा कि मृतक छात्र पढ़ाई में होशियार था। साथ में रहने वाले रूम पार्टनर के द्वारा खाली समय होने पर फोन द्वारा किसी लड़की से बात करने की जानकारी प्राप्त हो रही है l पीएम रिपोर्ट आने एवं मोबाइल से चैट हिस्ट्री को निकालने के बाद ही घटना की असलियत की जानकारी हो पाएगी l मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है l कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है l मृतक के रूम पार्टनर दोनों छात्रों से पूरी जानकारी की जा रही है, मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में कर व्हाट्सएप की चैट हिस्ट्री को भी खंगाला जाएगा l

Related Articles

Back to top button