अपराधदिल्लीप्रादेशिक

सीतामढ़ी: इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी में एक इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो कांटा चौक के पास की है। जहां छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, उसके शव को लावारिस अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी तब मिली, जब राहगीरों की डेड बॉडी पर नजर पड़ी। उसके बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोगों के द्वारा नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया गया।

मृतक की पहचान जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के सुरसंड निवासी हेमंत कुमार (21) के रूप में की गई है। बताया गया कि मृतक पटना में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। होली को लेकर अपने गांव आया था और शुक्रवार सुबह में वह अपनी बुआ के घर पकड़ी जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली व चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बावजूद इसकी हत्या कैसे हुई यह नहीं पता है

इधर, नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है, जिसके सत्यापन के लिए पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि युवक को चाकू और गोली दोनों लगी है। फिलहाल, मामले का अनुसंधान जारी है। जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button