अपराधप्रादेशिकबिहार

मधुबनी में हैवानियत: सनकी पति ने पत्नी-सास और 2 बेटियों को उतारा मौत के घाट

बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी, सांस और दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वहीं, इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

ससुराल में दिया घटना को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के झंझारपुर के सुखेत पंचायत स्थित वारिसलाल चौक की है। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय प्रमिला देवी, उनकी बेटी पिंकी (25) और उनकी दो नातिन प्रीति कुमारी(6) और प्रिया कुमारी(4) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरभंगा के सदतपुर निवासी पवन कुमार शुक्रवार को अपनी ससुराल सूखेत गांव आया था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सनकी पति ने अपनी पत्नी और सास के साथ ही अपने दो बच्चों की भी जान ले ली। आरोपी दामाद घटना के बाद से फरार है।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महिला और उसके दामाद के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोपित को नशे की लत थी। वहीं, घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button