प्रादेशिकबिहार

बिहार में पांचवें चरण में 55.85 प्रतिशत नहीं 56.76 फीसदी हुआ मतदान

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मंगलवार को 55.85 प्रतिशत नहीं बल्कि 56.76 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के चुनाव वाले पांच क्षेत्रों में मतदान का अंतिम आंकड़ा मंगलवार शाम जारी किया है, जिसके अनुसार हाजीपुर (सु), सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में कुल 56.76 फीसदी मतदान हुआ है।

सोमवार को शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद तक इन पांच संसदीय क्षेत्र में 55.85 प्रतिशत वोटिंग होने की सूचना मिली थी। आयोग के अनुसार, सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र को छोड़कर शेष चार संसदीय क्षेत्र में मतदान के अंतिम आंकड़े में मामूली वृद्धि हुई है। सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर 56.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान के दिन का यह आंकड़ा 57.55 फीसदी बताया गया था।

सारण संसदीय सीट पर मतदान के अंतिम आंकड़े में 2.23 फीसदी का इजाफा हुआ है। सोमवार को शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद तक सारण में 54.50 प्रतिशत वोटिंग होने की सूचना मिली थी । फाइनल वोटिंग प्रतिशत 56.73 है।

Related Articles

Back to top button