प्रादेशिकबिहार

बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम नीतीश ने की बौद्ध शिला एवं बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित आवास पर बौद्ध शिला एवं बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना की। वहीं इससे पहले सीएम नीतीश ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है।

वहीं नीतीश कुमार ने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

Related Articles

Back to top button