दिल्लीप्रादेशिक

लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी, वापस दिल्ली लौटा

लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में रविवार सुबह खराबी आ गई, जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई। करीब 135 लोगों को लेकर विमान ने उड़ान भरी थी।

सूत्र ने कहा, इंजन में कंपन के कारण विमान वापस लौट आया। इस मामले में स्पाइसजेट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फ्लाइटरडार24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद दिल्ली लौट आया।

Related Articles

Back to top button