उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

गोरखपुर: कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल आज करेंगी मूल्यांकन भवन का शिलान्यास

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सोमवार को नए परीक्षा मूल्यांकन भवन का शिलान्यास और सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय में मूल्यांकन के लिए 8.2 करोड़ रुपए की लागत से नया परीक्षा मूल्यांकन भवन बनने जा रहा है।

प्राचीन इतिहास विभाग के पश्चिम में 13 हजार वर्गफीट जमीन में इसका निर्माण किया जाएगा। इसका 75 प्रतिशत धन राज्य सरकार और 25 प्रतिशत विश्वविद्यालय देगा। इसे 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह भवन एसी एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन को विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी के साइबर लाइब्रेरी में स्थापित किया जाएगा। इस संदर्भ में 24 जून को कुलपति प्रो. पूनम टंडन व जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक शीतल वर्मा के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया जाएगा।

‘सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन’ स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थाओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों और डाटा यूजर को लाभान्वित एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Back to top button