प्रादेशिकबिहार

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा जन सैलाब

सावन के पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ा। पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले कांवरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुंचते ही पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पूरा मंदिर परिसर बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा।

पहलेजा घाट से जलभरकर मंदिर पहुंचे कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर से लेकर जिला स्कूल तक कतार में खड़े कांवरियों के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। रात बारह बजे से ही हर हर महादेव से बाबा नगरी गूंज उठी। पहली सोमवारी पर लगभग एक लाख कांवरियों व श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। मेडिकल टीम भी हर जगह मौजूद है। नगर एएसपी भानु प्रताप सिंह विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते नजर आए।

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि लगभग एक लाख श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया। अरघा के माध्यम से जलाभिषेक किया गया। बाबा का जलाभिषेक दोपहर तक किया जाएगा। बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि सावन के महीने में सभी दिन सोमवार के बराबर का महत्व होता है ।

Related Articles

Back to top button