अपराधप्रादेशिकबिहार

बिहार: महाराजगंज के डीसीएलआर और क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू), पटना ने महाराजगंज के जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और उनके लिपिक को कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

परिवादी से की थी डेढ़ लाख रुपए की मांग
एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बुधवार को बताया कि महाराजगंज के डीसीएलआर राम रंजन सिंह और उनके लिपिक संतोष कुमार को मिलीभगत कर एक परिवादी से 20,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खान के अनुसार, डीएसएलआर ने परिवादी से कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी और राशि न मिलने की सूरत में, जिस जमीन को अंचलाधिकारी ने उसके नाम पर कर दिया था, उसका मालिकाना हक विरोधी पक्ष के किसी व्यक्ति को देने की धमकी दी थी।

आज दोनों को अदालत के समक्ष किया जाएगा पेश
खान ने कहा कि एसवीयू ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button