अपराधउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

नोएडा अथॉरिटी के CEO एम लोकेश को लेकर सीएम योगी का बड़ा एक्शन

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम पर उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।

नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने नोएडा के सीईओ डॉ लोकेश एम को हटाते हुए  वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है।  कार सवार इंजीनियर की मौत का खुद ही संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। सीएम के निर्देश पर घटना की जांच के लिए गठित हुई 3 सदस्यीय एसआईटी मंडलायुक्त मेरठ के नेतृत्व में गठित हुई है।

 

बता दें कि यह घटना 16 जनवरी की रात करीब 12 बजे की है। नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे एक निर्माणाधीन मॉल के असुरक्षित बेसमेंट में गिरकर जान गंवा दिया ।  27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के मामले में शासन ने अब सख्त रुख अपनाया है।  सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लेते हुए नोएडा अथॉरिटी के CEO एम लोकेश को हटा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button