Aaj ka Panchang 2 फरवरी 2026 के अनुसार, आज यानी 2 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत हो गई। इस माह में चारों तरफ होली का उत्साह देखने को मिलता है। फाल्गुन के दिन पहले दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल का समय समेत आदि जानकारी।
पंचांग के अनुसार, आज यानी 2 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। सनातन धर्म में फाल्गुन का विशेष महत्व है। इस माह में भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस माह में महाशिवरात्रि और होली समेत कई पर्व मनाए जाएंगे। फाल्गुन की प्रतिपदा तिथि पर कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 2 February 2026) के बारे में।
तिथि: कृष्ण प्रतिपदा
मास: फाल्गुन
दिन: सोमवार
संवत्: 2082
तिथि: कृष्ण प्रतिपदा – 03 फरवरी को रात्रि 01 बजकर 52 मिनट तक
योग: आयुष्मान – प्रातः 07 बजकर 21 मिनट तक
योग: सौभाग्य – 03 फरवरी को प्रातः 04 बजकर 46 मिनट तक
करण: बालव – दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक
करण: कौलव – 03 फरवरी को रात्रि 01 बजकर 52 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 07 बजकर 09 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 01 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: सायं 06 बजकर 33 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: प्रातः 07 बजकर 27 मिनट पर
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मकर
चन्द्र देव: कर्क
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक
अमृत काल: रात्रि 09 बजकर 16 मिनट से रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 08 बजकर 30 मिनट से प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 11 बजकर 13 मिनट से प्रातः 12 बजकर 35 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव आश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
आश्लेषा नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक
सामान्य विशेषताएं: मजबूत, हंसमुख, उत्साही, चालाक, कूटनीतिक, स्वार्थी, गुप्त स्वभाव वाले, बुद्धिमान, रहस्यवादी, तंत्र-मंत्र में रुचि रखने वाले, तीव्र स्मृति वाले, नेतृत्वक्षम और यात्रा प्रिय।
नक्षत्र स्वामी: बुध देव
राशि स्वामी: चंद्र देव
देवता: नाग
प्रतीक: सर्प
