आईबीएम की ‘2026 कॉस्ट ऑफ ए डेटा ब्रीच’ रिपोर्ट के अनुसार- भारत में डाटा लीक की औसत लागत अब तक के उच्चतम स्तर 25.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। यह पिछले वर्ष के 22 करोड़ रुपये से 15.9% की वृद्धि है।
लीक की घटनाएं भी बढ़ रही हैं और अब प्रत्येक घटना में 39,500 रिकॉर्ड लीक हो रहे हैं, जो 2025 में 38,200 थे। भारत में डाटा लीक की औसत लागत में पिछले वर्ष के मुकाबले 15.9% की वृद्धि हुई है।
26% हमले एआई से हुए
रिपोर्ट का सबसे अहम निष्कर्ष यह है कि भारतीय साइबर सुरक्षा के लिए एआई एक दोधारी तलवार बन गया है। भारत में हुए दुर्भावनापूर्ण हमलों में से 26% एआई द्वारा किए गए थे। हालांकि, यही तकनीक उपलब्ध सबसे मजबूत सुरक्षा उपायों में से एक साबित हो रही है, क्योंकि एआई और सुरक्षा स्वचालन को व्यापक रूप से लागू करने वाली कंपनियों को लाभ हुआ है।केवल 32% कंपनियां ही कर रहीं सिक्योरिटी ऑटोमेशन का उपयोग
32% कंपनियां ही एआई और सिक्योरिटी ऑटोमेशन का उपयोग रही हैं। 36% कंपनियों ने सीमित उपयोग की जानकारी दी 32% कंपनियां एआई व सिक्योरिटी ऑटोमेशन का बिल्कुल उपयोग नहीं कर रही हैं।भारत में एआई को तेजी से अपनाने से नवाचार के अपार अवसर पैदा हो रहे हैं, लेकिन इससे साइबर खतरे भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। निष्कर्ष बताते हैं कि एआई और मजबूत शासन व्यवस्था का उपयोग करने वाले संगठन साइबर हमलों से बचाव के लिए बेहतर स्थिति में थे। – गौरव अग्रवाल, आईबीएम इंडिया और दक्षिण एशिया के प्रौद्योगिकी उपाध्यक्ष
