स्वास्थ्य

रात को सोने से पहले पिएं ये चींज, शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

फर्क इंडिया

डेस्क.  केसर दुनिया के सबसे महंगे और लोकप्रिय मसालों में से एक है। इन्हें क्रोकस सैटाइवस नाम के एक फूल से इकट्ठा किया जाता है। कई औषधीय गुणों की मौजूदगी के कारण केसर का इस्तेमाल घर-घर में किया जाता है। कई लोगों को केसर वाली चाय पीना बहुत पसंद होता है। हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि केसर वाली चाय को रात में सोने से पहले पीने से शरीर को कई अद्बुत फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि सोने से पहले केसर वाली चाय पीना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है?

कुछ रिसर्च में यह कहा गया है कि केसर इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करता है। केसर में सफ्रेनल जैसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जिनका शरीर पर शांत प्रभाव पड़ता है। अगर आप सोने से पहले केसर वाली चाय पिएंगे तो आपके दिमाग और शरीर को काफी आराम मिलेगा और रात में नींद भी अच्छी आएगी।

केसर पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। रात में केसर वाली चाय लेने से पाचन तंत्र पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और किसी भी तरह की बेचैनी से राहत मिलती है।
केसर में क्रोसेटिन और क्रोसिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। केसर वाली चाय पीने से आपको चिंता, तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियों से भी राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button