उत्तर प्रदेशप्रादेशिकराजनीति

सीएम योगी आज मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी में भरेंगे चुनावी हुंकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी आएंगे। योगी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। योगी के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। योगी के आगमन के दौरान चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

सीएम योगी मंच से भरेंगे चुनावी हुंकार
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी सबसे पहले मोहनलालगंज से प्रत्याशी के समर्थन में सिधौली में जनसभा करेंगे। इसके बाद कैसरगंज लोस क्षेत्र के पयागपुर में और अमेठी लोस क्षेत्र के माधौगढ़ में सभा करेंगे। सीएम योगी दोपहर 12ः00 बजे सीतापुर के सिधौली में गांधी इंटर कॉलेज में मोहनलालगंज लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के लिए वोट मांगेंगे। यहां से वह सीधे बहराइच जाएंगे।

सीएम आज स्मृति ईरानी के पक्ष में करेंगे वोट की अपील
दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएम योगी जूनियर हाईस्कूल प्रयागपुर के मैदान में जनसभा कर कैसरगंज सीट से पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के पक्ष में वोट मांगेंगे। फिर योगी यहां से अमेठी जाएंगे। वह गौरीगंज के जामो मोड पर दोपहर करीब तीन बजे पहुंचेंगे और पार्टी की प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में जनसभा करेंगे। सीएम इन सभी क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भर वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे। उनकी जनसभाओं में भारी संख्या में लोग पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button