उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए होगा यज्ञ, कई देशों में दी जाएंगी आहूतियां

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां जौनपुर से दिल्ली जा रही निजी डबल डेकर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। जिससे उसमें सवार 40 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 40 लोग घायल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल यात्रियों में से 30 को इलाज के लिए सौरिख सरकारी अस्पताल और 12 को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को निकाला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हादसा छिबरामऊ तहसील के सौरिख थाना क्षेत्र में हुआ।

जानिए, क्या कहना है घटनास्थल पर पहुंचे सीओ छिबरामऊ ओमकार नाथ शर्मा का?
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ छिबरामऊ ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों के सामान की सुरक्षा की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button