अंतर्राष्ट्रीय
मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंदर महिला पर चाकू से हमला

मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार रात एक व्यक्ति ने एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। हमले के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर सैकड़ों यात्रियों को बाहर निकाला गया। महिला को रात करीब 11:30 बजे चौथी मंजिल पर टर्मिनल जे में चाकू मारा गया।




