UP BJP नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव
नीरज सिंह बने BJP उपाध्यक्ष, ओबीसी को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व
भाजपा ने घोषित किए 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, कई नए चेहरे शामिल
UP BJP में मोर्चों की नई नियुक्तियां, सरोज कुशवाह बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं और जातीय व क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है। पार्टी ने ओबीसी वर्ग को प्राथमिकता देते हुए कई अहम पदों पर नियुक्तियां की हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। नई सूची में कुल 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए कई मोर्चों में भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा और प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह बदलाव आगामी चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
