मेष राशि
मेष राशि वालों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। इसके अलावा आज आपकी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। लंबे समय से चली आ रही कुछ परेशानियों से राहत मिल सकती है।
वृषभ राशि
विवाह के लिए नए प्रस्ताव सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर संतोष महसूस होगा। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक वातावरण बनाने की इच्छा हो सकती है। वहीं, घर वालों के साथ घूमने की प्लानिंग भी आप करेंगे।
मिथुन राशि
आज परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके काम की सराहना होगी। कोशिश करें कि जरूरी जिम्मेदारियां स्वयं संभालें। इसके अलावा हर बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। हालांकि, आज किसी निवेश का हिस्सा बनेंगे और घर में भौतिक सुख से जुड़ी वस्तु लेकर आएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी मेहनत और प्रयासों से काम में प्रगति होगी। लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे गति पकड़ सकते हैं। नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए दिन नए संदेश लेकर आ सकता है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई और प्रतियोगिता में पूरी मेहनत करेंगे। मौसम के कारण स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है।
कन्या राशि
रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। कामकाज के दौरान कोई पुराना या रुका हुआ काम भी आगे बढ़ने की संभावना है। हालांकि, आज नई योजनाएं भविष्य के नए रास्ते खोल सकती हैं।
तुला राशि
आपकी सकारात्मक सोच कठिन परिस्थितियों में भी आपको संतुलित बनाए रखेगी। आपका सहयोग और प्रयास सराहना पाएगा। निवेश को लेकर योजना बन सकती है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। मानसिक उलझनों को दूर करने के लिए खुद को थोड़ा समय दें। वहीं, आज आपको संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ना होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को धन लाभ होगा। परिवार में चल रही बहस या किसी गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर करने का प्रयास करें। इसके अलावा व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत बताए गए हैं।
मकर राशि
किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। इस राशि के लोग आज कोई वाहन खरीदने की प्लानिंग करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम सफलता की ओर ले जाएगा। अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
मन की बात साझा करने से मानसिक शांति मिलेगी। नए काम की शुरुआत को लेकर उत्साह बढ़ेगा, लेकिन निवेश से पहले हर पहलू की अच्छी तरह जांच कर लें। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका रहेगी।
मीन राशि
स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, वरना छोटी परेशानी बढ़ सकती है। आज कोई उपहार भी आप खरीद सकते हैं। नए लोगों से मिलकर कोई नई योजना आप बनाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आय के स्रोत अपेक्षाकृत स्थिर रह सकते हैं।
