Oplus_16908288
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस फैसले के साथ ही पार्टी ने प्रदेश में संगठन की कमान उन्हें सौंप दी है।
आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की चुनौती होगी।
कांग्रेस के इस फैसले को प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन की गतिविधियों पर सबकी नजर रहेगी।
