जीवनशैली

यहाँ जानिए ‘वॉलनट एंड क्रेनबैरी स्टफ्ड स्वीट पोटैटो’ बनाने की रेसिपी..

स्वीट पोटैटो, एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है, जिसका इस्तेमाल आप कई तरह की डिशेज बनाने में कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इससे बनने वाली एक शानदार रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

6 मध्‍यम आकार के स्‍वीट पोटैटोज छीले हुए, 1 कप कैलिफॉर्निया वॉलनट्स कटे हुए, 1 कप ड्राइड ड्राइड स्‍वीटेंड क्रैनबेरीज, 1/4 कप साल्‍टेड बटर पिघला हुआ, 3 टेबलस्‍पून डार्क ब्राउन शुगर पैकेट वाला, 1 टेबलस्‍पून पीसी हुई दालचीनी, 1/4 टीस्‍पून नमक, 4 टेबलस्‍पून मैपल सिरप

विधि :

1. ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और फॉइल के साथ एक बेकिंग शीट लाइन करें।
2. उससे पहले स्‍वीट पोटैटोज को कांटे की मदद से छेद लें और तैयार किए गए बेकिंग शीट पर रखें। 55 से 60 मिनट तक बेक करें, जब तक कि स्‍वीट पोटैटोज नरम न हो जाएं। कांटें या एक तेज चाकू की मदद से इसे जांच लें। स्‍वीट पोटैटोज को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर लंबाई में उसे छील लें। हर स्‍वीट पोटैटोज के पल्‍प को कांटें की मदद से मैश कर लें।
3. एक मध्‍यम आकार के कटोरे में कटे हुए अखरोट, क्रेनबेरीज, बटर, ब्राउन शुगर, दालचीनी एवं नमक को डालें और अच्‍छी तरह मिलाएं।
4. हर स्‍वीट पोटैटो को1/3 कप क्रैनबेरी वॉलनट मिश्रण के साथ माउंड करें। स्‍वीट पोटैटोज को दोबारा ओवन में डालें और 15 मिनट तक बेक कर लें, जब त‍क कि टॉपिंग गर्म और फ्रैगरेंट न हो जाये। स्‍वीट पोटैटोज को ओवन से निकाल लें।
5. स्‍वीट पोटैटोज को मैपल सिरप से सजाएं और गरमागरम परोसें।

Related Articles

Back to top button