बिहार

जन अधिकार पार्टी के नेता को अपराधियों ने मारी गोली

पटना. बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रविवार की देर रात जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष और होटल मालिक आनंद सिंह उर्फ डब्बू सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र पाटलिपुत्रा कॉलनी हाउस नंबर 155 के पास की है. अपराधियों आनंद सिंह को घर के पास ही गोली मार दी जिसके बाद आनन-फानन में आनंद सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

इस घटना के बाद से उनके परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले को जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. सूचना के बाद पटना सेंट्रल एसपी अम्बरीष राहुल ने भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है. पटना में हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है.

Related Articles

Back to top button