राजनीति

I.N.D.I.A गठबंधन के नेता आज राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात…

फर्क इंडिया 

डेस्क. I.N.D.I.A गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। मुलाकात के दौरान सभी विपक्षी दल के नेता राष्ट्रपति के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के पूर्व विपक्षी दल के सभी नेताओं की सुबह 10 बजे बैठक भी होनी है। इस बैठक के दौरान विपक्षी दल के नेता सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगे।

बीजेपी ने भी अपने सभी लोकसभा संसादों को व्हिप जारी किया है। आज लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल को लेकर चर्चा होनी है। इस चर्चा में बीजेपी के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। विपक्षी दल के सांसदों ने इस बिल पर चर्चा को लेकर लोकसभा स्पीकर से पर्याप्त समय मांगा था। जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हामी भर दी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पेश किया था। दिल्ली अध्यादेश बिल पर आज सदन में चर्चा होगी। इस दौरान लोकसभा में भारी हंगामा होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button