मनोरंजन

मध्य प्रदेश के बाद Nayanthara के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी फिल्म अन्नपूर्णी पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर एक्ट्रेस और फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ अलग-अलग शहरों में केस दर्ज किये गये हैं। अन्नपूर्णी 29 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म हटा दी गई है।

महाराष्ट्र में नयनतारा सहित आठ लोगों पर केस

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भाइंदर में रहने वाले 48 वर्षीय शख्स ने नया नगर पुलिस स्टेशन में नयनतारा समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि ‘अन्नपूर्णी’ के कुछ दृश्यों ने भावनाओं को आहत किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ‘अन्नपूर्णी’ में दर्शाए गए कुछ सीन्स सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ही आहत नहीं करते हैं, बल्कि ये फिल्म लव जिहाद को भी बढ़ावा दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया नगर पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर ने ये कन्फर्म किया है कि गुरुवार को नयनतारा और प्रोड्यूसर समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

किन-किन धाराओं में दर्ज हुआ केस

  • 153-A (दो समूहों के बीच दुश्मनी की भावनाओं को बढ़ावा देना)
  • 295-A (धार्मिक भावनाओं को आहत करना)
  • 505-2 (धार्मिक स्थल पर अपराध को अंजाम देना)
  • 34 – (जानबूझकर की गयी गलती)

मुंबई में पहले दो दर्ज हो चुकी हैं दो शिकायतें

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए बताया कि इस मामले में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी शिकायत की गई है।
“बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं द्वारा ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दो दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई गयी थी, इस मामले में जांच चल रही है”।
इसके अलावा नयनतारा और अन्नपूर्णी की टीम के खिलाफ जो दूसरी शिकायत दर्ज कराई गई है, वह साउथ मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में हुई है, जिसे हिंदू आईटी से

Related Articles

Back to top button