प्रादेशिकबिहारराजनीति

बिहार: नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, बिहार में सियासी अटकले तेज हुई

बिहार में एक तरफ सियासी अटकलों का बाजार गर्म है तो दूसरी ओर, नीतीश कुमार अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक राजभवन पहुंच गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां ‘एट होम’ रिसेप्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना स्थित राजभवन पहुंचे हैं।

इससे पहले, नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसका वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी। वहीं, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया।

यहां उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन समेत हर क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। राज्यपाल ने इससे पूर्व मार्च पास्ट की सलामी ली। सेना में कार्यरत कई अधिकारियों को अलग-अलग पदकों से सम्मानित किया।

बिहार के मंत्री और राजद नेता आलोक कुमार मेहता भी आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना स्थित राजभवन पहुंच गए हैं।

बिहार में क्या चल रहा है?
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बिहार में सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी भी कह चुके हैं कि दरवाजे बंद नहीं हैं। वहीं, बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने तो यहां तक कह दिया है कि अगल 48 घंटे में फैसला हो जाएगा। नीतीश जी भी तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button