उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

यूपी : 13 फरवरी तक राहत देगी धूप, पर रात में ठंडी हवा से बनी रहेगी गलन

उत्तर प्रदेश में बुधवार को दिन भर धूप खिली रहने से लोगों को गलन से राहत रही। हालांकि मंगलवार की रात में पारा लुढ़कने से रात और सुबह की गलन बरकरार रही।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिनों बारिश-बूंदाबांदी से निजात मिलने के बाद अब पूरे सप्ताह दिन भर धूप रहने के आसार हैं। 14 फरवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश-बूंदाबांदी के आसार हैं।

बुधवार को लखीमपुर खीरी में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अयोध्या में न्यूनतम तापमान सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस रहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 13 फरवरी तक धूप खिली रहेगी, लेकिन रात में ठंडी हवाओं से गलन रहेगी।

Related Articles

Back to top button