उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

यूपी में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी सात उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधान भवन के कक्ष संख्या 48 में नामांकन दाखिल किया।

सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के दो दो सेट निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे को सौंपे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चुनाव प्रभारी बैजयन्त पांडा भी मौजूद थे।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाया है।

कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच भाजपा राज्यसभा चुनाव में आठवां उम्मीदवार उतार सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा का संख्या बल अधिक हुआ है।

उधर, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया है। भाजपा को भनक लगी है कि सपा के कुछ अन्य विधायक भी खिलाफत कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा के आठवां उम्मीदवार उतारने की संभावना पर कयास लगाए जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button