उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

कानपुर: ट्रेन की चपेट में आने से आठवीं की छात्रा की मौत

कानपुर के सचेंडी में बाजार से सामान लेने गई आठवीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सचेंडी थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव निवासी शिवानी कुरील पुत्री रामप्रताप मंगलवार दोपहर को बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। तभी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया की मृतिका आठवीं की छात्रा थी। पिता शराब के गोदाम में काम करते हैं। मृतका सीडी बाजार से घर का सामान लेने गई थी तभी हादसा हो गया।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Related Articles

Back to top button