अपराधउत्तराखंडप्रादेशिक

रुड़की: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सोलानी नदी में मिला शव

रुड़की में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सोलानी नदी में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की जांच को लेकर हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।

सूचना मिलते ही माैके पर पहुंचे एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। ऐसे में साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका गया है।

बताया कि युवक की पहचान पश्चिम अंबर तालाब निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। युवक को दुर्गा चौक पर देखा गया था। युवक कल से घर से लापता था। बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button