उत्तराखंडप्रादेशिक

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद

चमोलीः उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पातालगंगा और लंगसी में मार्ग बंद होने की खबर सामने आई है। वहीं पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने के कारण फिलहाल बद्रीनाथ जाने वाले वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं ।

सूचना के मुताबिक बीते बुधवार देर रात्रि से जनपद चमोली, बद्रीनाथ और जोशीमठ में भारी बारिश का दौर जारी है, जिस कारण से जगह-जगह सड़क के पुश्ते टूटने लगे हैं। जहां एक और बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है तो वहीं भारत चीन की सीमा को जोड़ने वाला नीति बॉर्डर हाईवे भी जोशीमठ नगर से 5 किलोमीटर आगे मेरग लाल बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। यहां पर किसी तरह से छोटे वाहन ही आर पार हो पा रहे हैं । बता दें कि नीति बॉर्डर की सड़क बंद होने के कारण सरहद चौकिया तक सेना के वाहनों एवं रसद सामग्री की आवाजाही फिलहाल ठप हो गई है।

Related Articles

Back to top button