अपराधप्रादेशिकबिहार

बिहार के सारण में मिलाद-उन-नबी जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान…

बिहार में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में सोमवार को मिलाद-उन-नबी के लिए निकले जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने यहां बताया कि मिलाद-उन-नबी के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज में अशोक स्तम्भ की जगह चांद-तारा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर कोपा थाना की पुलिस ने जुलूस में चल रहे एक पिकअप वैन के ऊपर इस तरह का ध्वज देख कर उक्त पिकअप वैन को जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button