उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप, संग्रह अमीन व परिवार के गोली लगे शव घर में पड़े मिले

सहारनपुर के सरसावा में संग्रह अमीन अशोक, उनकी मां, पत्नी और दो बेटों के गोली लगे शव मिले। मौके से तमंचा बरामद, पुलिस आत्महत्या की आशंका में जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं। कनपटी और माथे पर लगी गोलियां प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। नकुड़ तहसील में तैनात था संग्रह अमीन पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत था और परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहा था। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। आत्महत्या की आशंका, हर पहलू पर जांच पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button