Aaj ka Panchang 9 फरवरी 2026 के अनुसार, आज जानकी जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर माता सीता की पूजा-अर्चना करने का विधान है ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल का समय समेत आदि जानकारी।
पंचांग के अनुसार, आज यानी 9 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर जानकी जयन्ती, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन पूजा-अर्चना और दान करने का विशेष महत्व है। अष्टमी तिथि पर कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 9 February 2026) के बारे में।
तिथि: कृष्ण अष्टमी मास: फाल्गुन दिन: सोमवार संवत्: 2082
तिथि: कृष्ण अष्टमी – पूर्ण रात्रि तक योग: वृद्धि – 10 फरवरी को रात्रि 12 बजकर 52 मिनट तक करण: बालव – सायं 06 बजकर 12 मिनट तक करण: कौलव – पूर्ण रात्रि तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 07 बजकर 04 मिनट पर सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 07 मिनट पर चंद्रोदय का समय: 10 फरवरी को रात्रि 01 बजकर 19 मिनट पर चंद्रास्त का समय: प्रातः 11 बजकर 07 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा की राशियां सूर्य देव: मकर राशि में स्थित हैं। चन्द्र देव: तुला राशि में रात्रि 01 बजकर 11 मिनट तक।
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल: रात्रि 10 बजकर 04 मिनट से रात्रि 11 बजकर 51 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 08 बजकर 27 मिनट से प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक यमगण्ड: प्रातः 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। विशाखा नक्षत्र: पूर्ण रात्रि तक सामान्य विशेषताएं: ईर्ष्यालु, क्रोधी, ईश्वर-भक्त, ईमानदार, महत्वाकांक्षी, योद्धा स्वभाव, धैर्यवान, हास्यप्रिय और मिलनसार नक्षत्र स्वामी: बृहस्पति देव राशि स्वामी: शुक्र देव, मंगल देव देवता: इंद्राग्नि – यज्ञ के देवता प्रतीक: विजय का मेहराब या कुम्हार का चाक
