अंतर्राष्ट्रीय
हॉलीवुड डील पर बवाल: वार्नर-Paramount मर्जर पर 110 से ज्यादा फिल्मी हस्तियों का हंगामा

अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़े प्रस्तावित सौदे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 1000 से ज्यादा फिल्ममेकर, कलाकार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने एक साथ मिलकर इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि यह डील इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा को कम कर सकती है और रचनात्मक अवसरों को नुकसान पहुंचा सकती है।
अमेरिका की मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री में प्रस्तावित 110 अरब डॉलर के बड़े विलय के खिलाफ 1000 से ज्यादा फिल्ममेकर, अभिनेता और प्रोफेशनल्स ने एक खुला पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि इस तरह का विलय प्रतिस्पर्धा को घटाएगा और इंडस्ट्री में एकाधिकार को बढ़ावा देगा।
इस विरोध में शामिल प्रमुख कलाकारों में जेन फोंडा, जोक्विन फीनिक्स और मार्क रफैलो जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इन लोगों का कहना है कि इस डील के बाद क्रिएटर्स के लिए मौके कम हो जाएंगे, नौकरियों पर दबाव बढ़ेगा और दर्शकों के पास विकल्प भी घट जाएंगे।




