खेलदिल्लीमनोरंजन

Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार, आयरलैंड और इंग्‍लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान

        मुख्य बातें

  1. आयरलैंड से होंगे 2 टी20 मुकाबले 
  2. 1 जुलाई से शुरू होगा इंग्‍लैंड दौरा
  3. 5 टी20 और 3 वनडे मैच होंगे

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा करेगी इसके बाद टीम इंग्‍लैंड जाएगी। भारत को 26 जून से आयरलैंड के विरुद्ध उनके घर में दो टी-20 और एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया 14 जुलाई से इंग्लैंड में ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

मुंबई में हुई बैठक

इन सीरीज के लिए बीसीसीआई ने आज, शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के अलावा जापान में होने वाले एशियाई खेलों और श्रीलंका के दौरे (बहुदिवसीय मैच) के लिए टीम इंडिया की टी20I टीम की घोषणा की गई। इससे पहले मेंस सेलेक्‍शन कमेंटी की बैठक मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में हुई। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के युग का अंत हो गया है। स्‍काई लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

बीसीसीआई की चयन समिति आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टी-20 टीम में शामिल किया है। इसके अलावा आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को जगह नहीं मिली है। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। साथ ही तिलक वर्मा को उपकप्‍तानी की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button