Uncategorizedउत्तर प्रदेशप्रादेशिकराजनीतिराष्ट्रीय

मनरेगा में बड़ी कार्रवाई: संयुक्त आयुक्त संजय कुमार पाण्डेय तत्काल प्रभाव से निलंबित

यूपी सरकार का बड़ा एक्शन! मनरेगा के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार पाण्डेय सस्पेंड

केशव मौर्य के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, मनरेगा के संयुक्त आयुक्त निलंबित

वित्तीय अनियमितता के आरोप में मनरेगा के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार पाण्डेय सस्पेंड

मनरेगा में लापरवाही और अनियमितता पर गिरी गाज, संयुक्त आयुक्त निलंबित

 

लखनऊः

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संजय कुमार पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त (मनरेगा), ग्राम्य विकास, उ०प्र० को, जनपद उन्नाव में उपायुक्त, (स्वतः रोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती की अवधि में की गयी वित्तीय अनियमितता के लिए प्रथमदृष्ट्या दोषी होने व उनके द्वारा लोकपालों का कार्यकाल दिनांक 15.03.2026 को पूर्ण होने के पश्चात् उनका कार्यकाल विस्तार/नवीनीकरण के संबंध में कोई प्रस्ताव/पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने, तथा संबंधित विशेषज्ञ के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करने, भारत सरकार के निर्देशों एवं शासनादेश का उल्लंघन करने, मनरेगा के विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर कोई उचित पर्यवेक्षण/कार्यवाही नहीं करने आदि के कारण तात्‌कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया है।निलम्बन की अवधि में संजय कुमार पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त (मनरेगा), ग्राम्य विकास, उ०प्र०, कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ०प्र०, लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगे।

संजय कुमार पाण्डेय के विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक ( अनुशासन एवं अपील ) नियमावली- 1999 के नियम -7 के अन्तर्गत
अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुये आयुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि श्री संजय कुमार पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त ( मनरेगा) ग्राम्य विकास विभाग के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर पृथक से प्रेषित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button