
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता हैं।
उन्होंने कहा कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है। इस विश्वास के साथ पीडीए एकरंगी ताकतों के मुकाबले विजयादशमी पर्व पर विजय के लिए संकल्पित है।





