अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशखेलराजनीतिस्वास्थ्य

एशियन पैरा गेम्स-2026 में खिलाड़ियों का जलवा, केशव मौर्य ने दी बधाई !

पैरा खिलाड़ियों की जीत पर गदगद हुए केशव प्रसाद मौर्य !

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली पैरा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं की 200 मीटर टी-12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमरन, पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-51 से एफ-53 स्पर्धा में रजत पदक विजेता राम रतन सिंह, महिलाओं की 200 मीटर टी-35 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली प्रीति पाल तथा टेबल टेनिस की महिला एकल क्लास-6 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने वाली प्राची पाण्डेय को बधाई दी। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक एफ-53/एफ-54 स्पर्धा में एफ-54 वर्ग के अंतर्गत रजत पदक जीतने वाले प्रदीप कुमार और एफ-53 वर्ग में कांस्य पदक हासिल करने वाले आयुष वर्मा को भी शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति का परिणाम हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उनका प्रदर्शन देश के असंख्य युवाओं और पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।मौर्य ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button