अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी दोषमुक्त, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत!

फर्क इंडिया
विनोद यादव
राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, दोषमुक्त होते ही कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सोमवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। फैसले से पहले राहुल गांधी के सुल्तानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। कहीं गुलाब के फूल भेंट किए गए तो कहीं फूलों की वर्षा और माल्यार्पण कर मोहब्बत का पैगाम दिया गया। पूरे रास्ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया। इस दौरान ‘सत्यमेव जयते’, ‘न्याय होगा’ और ‘सत्य की जीत होगी’ जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत की व्यापक तैयारियां की थीं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सुल्तानपुर में प्रवेश करते ही कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत शुरू कर दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कूरेभार, धनपतगंज और जयसिंहपुर के कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे से उतरने के स्थान पर स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओपी सिंह, वरिष्ठ नेता लाल पदमाकर सिंह, ओपी चौधरी, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, निकलेश सरोज,ओमप्रकाश दुबे, कमलनयन वर्मा, फिरोज खान, अनवर अंसारी,धर्मराज मिश्र, सुरेंद्र शुक्ल, हर्ष नारायण शुक्ल, बाबा गोरखनाथ, प्रदीप सिंह, नफीस पठान, राघव मोची, अमिर पठान सहित सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे। इसके बाद टाटियानगर बाईपास पर कादीपुर, अखंडनगर, करौंदीकला, मोतिगरपुर और दोस्तपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया यहां पर पूर्व मंत्री डॉक्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी विजयपाल जफर अहमद अंजनी पांडे सर्वेंद्र सिंह विनोद पांडे रामशरण गौतम नंदलाल गौतम राहुल मिश्रा आशुतोष मिश्रा सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे। टेढ़ुई तिराहे पर पीपी कमैचा, लंभुआ और भदैया के कांग्रेसजनों ने स्वागत किया यहां पर सलाउद्दीन हाशमी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह वरिष्ठ नेता प्रबल सिंह सियाराम तिवारी चंद्रभान सिंह प्रमोद पांडे जनेश्वर उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। गोलाघाट स्थित आस्था हॉस्पिटल के सामने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर जफर खान मानस तिवारी संतोष मिश्रा विवेक सिंह युवराज यादव बाबुल खान सहित लोग मौजूद रहे। शहर में प्रवेश करते ही गोलाघाट दीवानी मोड़ पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र,सुरेश चंद्र मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी अतिउल्लाह अंसारी इमरान मा इमरान खान इरफान हाजी सहित सैकड़ो कांग्रेसियों ने स्वागत किया यहां पर बल्दीराय, कुड़वार और दुबेपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। इसके बाद दीवानी न्यायालय के गेट पर शहर कांग्रेस कमेटी और शहरी क्षेत्र के नेताओं ने स्वागत किया। जगह-जगह उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे मार्ग पर राजनीतिक माहौल गर्माया रहा कोड परसों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद अनवर कमल खान बृजेश पांडे रवि शुक्ला वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी आदि लोगों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार स्वागत किया।
कोर्ट परिसर पहुंचते ही गूंजे समर्थन में नारे,स्वागत कार्यक्रमों के बाद राहुल गांधी का काफिला दीवानी न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट परिसर पहुंचा। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उनका हौसला बढ़ाया। अदालत में फैसले को लेकर समर्थकों में उत्सुकता बनी रही। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और पूर्व राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह, डॉ उमाशंकर पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आठ साल पुराने मामले में मिली राहत,कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी की ओर से तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी। गत 13 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई थी। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने लिखित बहस में तर्क दिया था कि बयान सद्भावना में दिया गया था और किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं था। उन्होंने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने समेत अन्य दलीलें भी रखीं। वहीं, परिवादी पक्ष ने बयान दिए जाने की बात को आधार बनाकर राहुल गांधी को दोषी ठहराने की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
फैसले के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न,अदालत से दोषमुक्त होने की खबर सामने आते ही राहुल गांधी के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दीवानी परिसर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़कर खुशी जताई। समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।




