Uncategorized

UP बनेगा ग्लोबल इलेक्ट्रिकल हब! ELECRAMA 2027 का होगा प्रीव्यू

UP में ELECRAMA 2027 का प्रीव्यू, इलेक्ट्रिकल और पावर इंडस्ट्री को मिलेगा ग्लोबल मंच

उत्तर प्रदेश ।  में होगा ELECRAMA 2027 का प्रीव्यू, इलेक्ट्रिकल और पावर इंडस्ट्री को मिलेगा वैश्विक मंच
लखनऊ। भारत की इलेक्ट्रिकल और पावर इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) लखनऊ में ELECRAMA 2027 का प्रीव्यू आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ, प्रतिनिधि और क्षेत्रीय हितधारक एक मंच पर जुटेंगे। इस दौरान इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार और पावर सेक्टर में हो रहे बदलावों पर चर्चा होगी।


IEEMA का प्रमुख वैश्विक आयोजन ELECRAMA 2027 आगामी 20 से 24 फरवरी 2027 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। ‘Harnessing the Power of I’ थीम पर आधारित इस आयोजन में दुनिया भर की इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की भागीदारी देखने को मिलेगी। आयोजकों के मुताबिक, ELECRAMA 2027 में 1,100 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। आयोजन में करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 25 हजार से अधिक बी2बी बैठकें होंगी, जबकि 500 से ज्यादा आमंत्रित खरीदार और 10 से अधिक देशों के पवेलियन भी आयोजन का हिस्सा बनेंगे। प्रीव्यू कार्यक्रम में IEEMA के प्रेसिडेंट (इलेक्ट) और ELECRAMA 2027 के चेयरमैन हरटेक सिंह ने कहा कि ELECRAMA दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का प्रमुख मंच है। इसका आगामी संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। यह वैश्विक इलेक्ट्रिकल उद्योग को एक मंच पर लाकर नवाचार और आपसी सहयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में ELECRAMA 2027 भारतीय उद्योग की क्षमताओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में भारत की स्थिति मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।


वहीं, IEEMA उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन इम्तियाज सिद्दीकी ने कहा कि भारत के इलेक्ट्रिकल और पावर सेक्टर में उत्तरी क्षेत्र की अहम भूमिका है। मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बढ़ते अवसर उद्योग को नई संभावनाएं दे रहे हैं। लखनऊ में आयोजित प्रीव्यू कार्यक्रम क्षेत्रीय हितधारकों से जुड़ने और उद्योग की क्षमताओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि जर्मनी के पार्टनर देश के रूप में शामिल होने से ELECRAMA 2027 को अंतरराष्ट्रीय आयाम मिलेगा। इससे भारतीय उद्योग को वैश्विक बाजारों और नए व्यावसायिक अवसरों से जुड़ने में मदद मिलेगी। भारत में बिजली और ऊर्जा क्षेत्र के तेजी से बदलते परिदृश्य के बीच ELECRAMA 2027 उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण आयोजन साबित होने जा रहा है। लखनऊ में होने वाला प्रीव्यू इसी आयोजन की तैयारियों को गति देने और क्षेत्रीय स्तर पर उद्योग जगत की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
IEEMA के बारे में इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) भारत में इलेक्ट्रिकल, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित उपकरणों के निर्माताओं का शीर्ष संगठन है। वर्ष 1948 में स्थापित यह संगठन बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण उपकरणों की पूरी वैल्यू चेन का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र भी शामिल है।
ELECRAMA के बारे में ELECRAMA, IEEMA का प्रमुख आयोजन है। इसमें बिजली उत्पादन से लेकर घरों और उद्योगों तक बिजली पहुंचाने में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन किया जाता है। यह भारतीय उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने तथा ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का प्रमुख मंच है।
आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए https://elecrama.com/ पर विजिट करें।

Related Articles

Back to top button