जीवनशैली

नास्ते में घर बनाएं चटपटी मेथी भजिया, फॉलो करें ये रेसिपी..

सर्दियों के मौसम में हरी-हरी मेथी खूब मिलती है। यह सेहत को कई समस्याओं से बचा सकती है। आप इसे खाने में कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको मेथी की भजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 कप कटी हुई मेथी, एक कप बेसन, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, एक चुटकी बेकिंग सोडा, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल

विधि :

– सबसे पहले मेथी को धोकर बारीक काट लें।

– अब एक कटोरे में बेसन लें।

– इसमें मसाले और नमक मिलाएं, फिर कटी हुई मेथी को डालें।

-फिर पानी की मदद से बैटर बना लें।

-अब कड़ाई में तेल गर्म करें, इसमें पकोड़े तल लें।

– तैयार है मेथी की भजिया।

Related Articles

Back to top button