उत्तराखंड

उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

नैनीताल: उत्तराखंड में आज पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। उत्तराखंड शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमे वरिष्ठ आईपीएस अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता, एपी अंशुमन को पुलिस मुख्यालय , पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक कारागार व एसडीआरएफ, अजय रौतेला को पुलिस महा निरीक्षक अग्निशमन और होमगार्ड, केवल खुराना को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, विमला गुंज्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता, रिदम अग्रवाल को अपर सचिव गृह, कृष्ण कुमार वीके को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, मुख्तार मोहसिन को निदेशक यातायात, नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं बनाया गया है।

वहीँ जिला स्तर पर भी अधिकारियों के तबादले किये गए हैं जिनमे योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार के एसएसपी, जन्मेजय खंडूरी को देहरादून का एसएसपी बनाया गया। देवेंद्र सिंह पींचा को पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं लोकेश्वर सिंह को पिथौरागढ़ का चार्ज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button