उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

राशन वितरण की तारीख पांच दिनों के लिए और बढ़ी, जानें कब तक…  

राशन वितरण की तारीख पांच दिनों के लिए और बढ़ गई है।  अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक अब 19 दिसम्बर तक राशन ले सकते हैं। अभी तक वितरण की तारीख 14 दिसम्बर तक नियत थी। राशन की उठान न होने पाने के कारण अभी तक तमाम कार्डधारकों राशन नहीं मिला है। इसे देखते हुए वितरण को पांच दिन और बढ़ाया गया है।

डीएसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान भी कार्डधारक पोर्टेबिलिटी के तहत 19 तक राशन ले सकते हैं। एनएफएसए के तहत हो रहे वितरण में प्रति यूनिट पांच किलो राशन निर्धारित रियायती दरों पर मिलेगा। 

Related Articles