खेल

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2024: सुमित नागल ने एलेक्‍सेंडर बबलिक को मात देकर रचा इतिहास

सुमित नागल ने मंगलवार को ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2024 के पुरुष सिंगल्‍स के दूसरे दौर में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। नागल ने मंगलवार को वर्ल्‍ड नंबर-27 कजाकस्‍तान के एलेक्‍सेंडर बबलिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 7-6 के अंतर से मात दी।

सुमित नागल ने तीन साल बाद ग्रैंड स्‍लैम इवेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। इससे पहले वो यूएस ओपन 2020 के दूसरे राउंड में पहुंचे थे। इसके अलावा सुमित नागल किसी ग्रैंड स्‍लैम इवेंट में वरीय खिलाड़ी को मात देने वाले 35 साल में भारतीय टेनिस खिलाड़ी बने।

बड़ी चुनौतियों को पार करके पहुंचे नागल
सुमित नागल से पहले 1989 में रमेश कृष्‍णन ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में मैट्स विलेंडर को मात दी थी। याद दिला दें कि नागल ने क्‍वालीफायर्स के जरिये ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के प्रमुख ड्रॉ में जगह बनाई थी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उन्‍हें अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) की तरफ से वाइल्‍डकार्ड नहीं मिला था।

नागल अब किससे भिड़ेंगे
सुमित नागल का दूसरे दौर में मुकाबला चीनी वाइल्‍डकार्ड जनचेंग शांग और मैकेंजी डोनाल्‍ड के विजेता से होगा। 26 साल के नागल ने बबलिक के खिलाफ अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। नागल की रैंकिंग 137 है और उनसे 110 स्‍थान आगे बबलिक हैं, जिनकी रैंक 27 है।

Related Articles

Back to top button