खेल

गणतंत्र दिवस2024: वो भारतीय क्रिकेटर्स, जिन्‍होंने पहनी फौजी की वर्दी…

26 जनवरी को पूरा देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस खास दिन का पूरे देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतिहास में गणतंत्र दिवस के दिन क्रिकेट जगत में कई ऐसे कारनामे देखने को मिले, जिससे लोगों ने खिलाड़ियों को सलाम ठोका। इस गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर हम उन दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जो ना सिर्फ खेल में, बल्कि सेना की वर्दी पहनकर हाथ में बंदूक थामे तिंरगे को सलाम ठोकते हुए नजर आए।

Team India के वो क्रिकेटर्स, जिन्होंने फौजी की वर्दी पहनकर की देश की सेवा

दरअसल, भारतीय टीम के ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो भारतीय सेना से जुड़े हैं, जिनमें पूर्व टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी का नाम शामिल हैं। इन क्रिकेटर्स ने सेना की वर्दी पहनकर जोश से तिरंगे को सलाम ठोका।

1. लेफ्टिनेंट कर्न हेमू
लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज लेफ्टिनेंट कर्नल हेमू अधिकारी का नाम शामिल हैं, जिनका टेस्ट करियर दूसरे विश्व वॉर के चलते देर से शुरू हुआ। साल 29 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। हेमू अधिकारी के बल्ले से 21 टेस्ट मैच की 36 पारियों में 872 रन निकले। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले हेमू पहले भारतीय बल्लेबाज भी थे।

2. कपिल देव
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम, जिनका नाम प्रादेशिक सेना से जुड़ने के बाद पहली बार साल 2008 में सामने आया था। सेना ने कपिल को एक आइकन के रूप में उभारा और उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा गया। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कपिल देव ने सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा की और तिरंगे को सलाम ठोककर हर किसी का दिल जीता।

3. सीके नायुडू
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है भारत के पहले कप्तान सीके नायुडू का नाम, जिन्हें 1923 में होलकर राजा के न्यौते पर इंदौर पहुंचे थे। होलकर के राजा ने उन्हें अपनी सेना में कर्नल का पद दिया था। सीके ने 7 टेस्ट मैचों की 14 परियों में 350 रन बनाए थे।

4. सचिन तेंदुलकर
लिस्ट में चौथे नंबर पर है सचिन तेंदुलकर का नाम, जिन्होंने भारत को कई विश्व मैच में जीत दिलाई। सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना का हिस्सा हैं। इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन भी हैं। वह इस सम्मान को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। सचिन ने वायु सेना की सुखोई विमान को उड़ाया भी है।

5. एमएस धोनी
लिस्ट में आखिरी नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल हैं, जो बचपन में एक फौजी बनना चाहते थे, लेकिन वक्त ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया। भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में उन्होंने कई अहम टूर्नामेंट में जीत दिलाई। धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान किया गया। उन्हें यह रैंक भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मिली है।

Related Articles

Back to top button