अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने बुधवार को सामरिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ये परीक्षण हाल ही में लॉन्च किए गए हथियारों के चयन का हिस्सा है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि मिसाइल “ह्वासाल-2” को मंगलवार को पश्चिमी सागर में दागा गया।

वहीं, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि इस प्रक्षेपण के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। उनका कहना है एक साथ कई क्रूज मिसाइलों का पता चला है।

उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी ने कहा कि इसका मकसद जवाबी कार्रवाई को और एडवांस बनाना और सामरिक क्षमता को ज्याद से ज्यादा बढ़ाना है। गनीमत रही कि इस प्रक्षेपण का पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा।

इससे पहले इसी महीने उत्तर कोरिया ने “अंडरवाटर परमाणु हथियार प्रणाली” ठोस ईंधन वाली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल और नई पीढ़ी की सामरिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया पहले भी ह्वासल-2 सामरिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण कर चुका है।

Related Articles

Back to top button