उत्तर प्रदेशप्रादेशिकराजनीति

राज्यसभा चुनाव: आठवां प्रत्याशी उतारेगी भाजपा, संजय सेठ दाखिल करेंगे नामांकन

यूपी के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने आठवां प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है। आठवें प्रत्याशी के रूप में संजय सेठ नामांकन दाखिल करेंगे। इस निर्णय से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

अगर विधानसभा में वोटों की बात करें तो भाजपा के पास 290 वोट हैं। सात प्रत्याशियों के लिए 261 मत की आवश्यकता है। पार्टी के पास 29 वोट अतिरिक्त है।

एक प्रत्याशी के लिए 37.3 वोट चाहिए। इस तरह भाजपा को आठवीं सीट के लिए 8 वोट और चाहिए। संजय सेठ पुराने सपाई नेता है। वह सपा में सेंध लगाने का प्रयास करेंगे।

दरअसल, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने पार्टी की तरफ से घोषित किए गए प्रत्याशियों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा था कि हम पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों से वोट लेते हैं लेकिन राज्यसभा के प्रत्याशियों में इन वर्गों की अनदेखी की गई है। उन्होंने सपा प्रत्याशियों को वोट न करने का एलान किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने आठवें प्रत्याशी के लिए भाजपा सपा में सेंध लगाने में कामयाब रहेगी।

भाजपा के सात प्रत्याशियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी ने नवीन जैन, साधना सिंह, आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य और संगीता बलवंत बिंद को प्रत्याशी बनाया है।

 

Related Articles

Back to top button