उत्तराखंडप्रादेशिक

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों में भी आज (शनिवार) आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में मौसम खराब होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र की ओर से इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से आंधी-तूफान चलने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार है। उधर बीते दो दिनों से बदले मौसम के चलते शुक्रवार को भी तापमान में कमी दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम हुआ।

Related Articles

Back to top button